लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को बृहस्पतिवार की सुबह विषहम मोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक बीते 19 मई को अनुज मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय सूरज मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो बिंद्रा बाजार थाना गंभीरपुर द्वारा सूचना दी गई की 18 मई की रात्रि में पड़ोसियों द्वारा ताना मारने की बात को लेकर उनके पिता सूरज मोदनवाल पर लाठी डंडा एवं राड से प्राण घातक हमला किया गया था जिससे गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वादी द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर गंभीरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शैलेंद्र मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय शिवलाल मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो बिंद्रा बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद