शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सूरज विश्वकर्मा निवासी मलौरा, जनपद गाजीपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दो वर्षों तक शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म किया गया। मामले में देवगांव थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को टीकरगाढ़ हाईवे लालगंज से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *