लोहिया पुरस्कार से सम्मानित है आवंक ग्राम पंचायत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के आवंक ग्राम पंचायत को प्रदेश के 16 ग्राम पंचायतों मंे लोहिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शासन द्वारा दो लाख गांव के विकास हेतु पुरस्कार राशि मिलेगी। ग्राम पंचायत के विकास के आइने मंे दिखने से ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान, ब्लाक अधिकारियों में प्रसन्नता है।
आवंक ग्राम पंचायत जो वर्तमान दौर में विकास के नजरिए से आधुनिक तकनीक से लैस है। गांव में निर्मित पंचायत भवन सुविधाओं से लैस है। पंचायत भवन मंे अलग-अलग कमरों में अलग अलग तिथियों को ग्राम पंचायत संबधी अधिकारी मौजूद मिलते हैं। ग्रामीणों को सभी कागजात यहां आनलाइन उपलब्ध रहते है। भवन की सुंदरता देखते बनती है। इसके अलावा गांव मंे पानी निकास नाला, बृहद सोख्ता, सीसी मार्ग, आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत व्यवस्था आदि मंे भी अग्रणी है। शासन द्वारा डा.राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तिकरण योजना अंतर्गत स्मार्ट ग्राम पंचायत में प्रदेश की 16 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इसमे आजमगढ़ मंडल मे आवंक ग्राम पंचायत का भी चयन हुआ। इसके तहत गांव को स्मार्ट बनाने हेतु दो लाख का पुरस्कार भी मिलेगा। गांव की इस सफलता पर ग्राम प्रधान जाहिद खां गदगद है। ग्रामीणों मंे भी प्रसन्नता है। जाहिद ने कहा कि यह पूरे मंडल के लिए गौरव है कि विकास के आइने में ग्राम पंचायत दिखाई दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *