मेंहनाजपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेंहनाजपुर क्षेत्र के शादीपुर ग्राम सभा के रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक विनोद सिंह ने उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी में बिताए हुए अपने छात्र जीवन को याद कर हर स्मृतियों को साझा किया। उन्होने बताया कि वह किस तरह से कालेज में अपने जीवन को व्यतीत किये। वहां वह सभी छात्रों से रूबरू हुए, खिलाड़ियों से रूबरू हुए और अपने छात्रावास सहित हर उस स्मृति को देखा जो इनके छात्र जीवन से जुड़ा हुआ था। पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता में उन्होने उदय प्रताप कॉलेज में अपने छात्र जीवन में विताये गये क्षण का विस्तार से वर्णन किया।
रिपोर्ट-दीपक सिंह