फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में समारोह आयाजित कर प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
शिक्षा क्षेत्र फूलपुर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने वाले ग्राम प्रधानों को ब्लाक सभागार में समारोह समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान बिशेषा घनश्याम यादव का प्राथमिक विद्यालय बिशेषा का कायाकल्प के साथ स्वमं के धन से बच्चों के लिए ब्रेंच कुर्सी की व्यवस्था करने के लिए सभी ने सराहा साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार व खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम पाल ने समस्त उत्कृष्ठ योगदान कर प्राथमिक विद्यालयों का स्वरूप बदलने, पठन-पाठन में सहयोग करने के लिए प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारों ने कहा ग्राम प्रधान सर्व प्रथम प्राथमिक विद्यालयो का स्वरूप बदलने शिक्षण कार्य में प्रधानाध्यापक का पूर्ण रूप से सहयोग करें प्रधान एक सम्मानित पद है। एक अभिभावक की भूमिका धारण कर गांव के बच्चों का भविष्य सवारने का प्रयास करें शिक्षा ही सबसे अनमोल रत्न है, अबोध बच्चे हमारे अनमोल रत्न है। इस अवसर पर अमित यादव, उमाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, वीरेन्द्र यादव, राम अवतार राम, सिंगार यादव, शिक्षक सुरेन्द्र यादव, चन्द्रभान यादव, सूबेदार यादव, मान बहादुर यादव, जितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय