आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बघरवां उर्फ मोलनापुर में आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गये जहां से डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
देवगांव मेहनाजपुर मार्ग पर बघरवां उर्फ मोलनापुर गांव के करीब गुरुवार को मेहनाजपुर की ओर से आ रहे रसूलपुर चौकी गांव के प्रमेश पुत्र मोती यादव आवारा पशु से टकराकर बाइक लेकर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके गांव के प्रधान को देते हुए घायल प्रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां चेकअप करने के बाद स्थिति गम्भीर देख डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *