आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ठंड व शीतलहर को देखते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यालयों को दो दिन लिए बंद करने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने ठंड व शीतलहर को देखते हुए जनपद के कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि यह परिषदीय विद्यालयों से लेकर सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय आईसीएससी और सीबीएससी बोर्ड के सभी विद्यालय कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक बंद रहेगें। इसके बाद भी यदि कोई कक्षा एक से लेकर आठ के विद्यालय का संचालन करता पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार