निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद कस्बा के वार्ड नम्बर पाँच हुसैनाबाद के सभासद रेशमा अंजुम के पति गुफरान अहमद ने नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर बताया कि हमारे मुहल्ले में तीन साल से खम्भों पर लगी स्ट्रीक लाइटे खराब है जिसकी मरम्मत के लिए हमने तीन साल से लिखित शिकायत दर्ज कराई है लेकिन नगर पालिका निजामाबाद में मेरे दरवाजे के सामने लगी लाइट भी मरम्मत नही करवाया वर्तमान समय में मेरे मुहल्ले में दर्जनों लाइटे खराब हुई है और पूरे मोहल्ले में अंधेरा रहता है और उन्होंने कहा कि जनता मेरे ऊपर ही आरोप लगाती है कि जब सभासद अपने घर दरवाजे की लाईट सही नहीं करवा सकते हैं तो मुहल्ले कि क्या करवेगें। सभासद ने कहा कि अगर नगर पालिका अनुमति दे तो मै अपने पैसा से सही करवा दू लेकिन वह भी आदेश नही दे रहे हैं जिसके कारण तीन साल से मुहल्ले कि लाईट खराब है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र