विद्यालय को नया स्वरुप दें प्रधान व प्रधानाध्यापक

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक सभागार में प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधानों की एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कायाकल्प करने व बच्चों की संख्या बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।

फूलपुर ब्लाक क्षेत्र के पंचायत सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी बाबूराम पाल की उपस्थित में ब्लाक स्तरीय प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधानों की संगोष्टि एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित निपुर्ण भारत की योजनाओं का कार्य प्रधान व प्रधानाध्यपक के समन्वय के बीच प्राथमिक विद्यालयों का कैसे कायाकल्प कर पठन- पाठन सहित अधिक से अधिक सख्या में प्राथमिक विद्यालयो में बच्चों का प्रवेश कराया जाय और शिक्षा के माध्यम से सर्वश्रेठ प्रदर्शन कर सर्वश्रेठ स्थान प्राप्त किया जाय। खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलपुर राजीव कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक और प्रधान मिलकर गांव का मान सम्मान बढ़ाये एक दूसरे के सहयोग से प्राथमिक विद्यालयो को एक नया स्वरूप दें। ब्लाक तहसील जनपद में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर सम्मान प्राप्त करें। कुछ ऐसा करें कि कान्वेंट को पीछे छोड़ दंे। खण्ड विकास अधिकारी बाबुराम पाल ने कहा कि ब्लाक स्तर से प्राथमिक विद्यालयो के कायाकल्प करने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी प्रधानगण गम्भीरता से इसे ले विद्यालय के बड़े कार्य कराया जाय छोटे कार्य तो अध्यापक स्वमं करा देंगे। शिक्षा का स्तर उच्च स्थान पर पहुचाए। इस अवसर पर शिक्षण सहायक समाग्री की प्रदर्शनी न्याय पंचायत वार लगाई गई। समस्त न्याय पँचायत के प्राथमिक विद्यालय द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित यादव अध्यक्ष प्रधान संघ फूलपुर व संचालन जितेंद्र मिश्रा अध्यापक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुबास चन्द, मान बहादुर सिंह, हरिश्चन्द यादव, सतीश यादव, महेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, बृजभान यादव, उमाशंकर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *