आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वर्नापुर जगदीशपुर गांव निवासी ललसू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगायी तथा झूठे आरोप में फसाने वाले साजिशकताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वर्नापुर जगदीशपुर गांव निवासी ललसू पुत्र कल्पू ने पुलिस अधीक्षक को सौपे पत्रक के माध्यम से बताया कि सरदौली गरथौली बूढ़ानपुर में उसकी और सहखातेदार की भूमिधरी है उक्त जमीन को दबंग चैतू पुत्र पुन्नू द्वारा बहुत दिनों से कब्जा किया गया था। प्रशासन के निष्पक्ष कार्यशैली के चलते उक्त कब्जे को खाली कराया जा सका। पीड़ित का अरोप है कि जालसाज दबंग फितरबाज किस्म के शिवमोहन शिल्पकार के प्रभाव में आकर विपक्षी चैतु व उसके पुत्रगण द्वारा अपनी बकरी को स्वयं काटकर पोखरी में फेकवाकर पीड़ित और उसके परिवार पर फर्जी मुकदमें में फसाने की साजिश रची गयी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को सौपे प्रार्थना पत्र के माध्यम से झूठे मामले की जांच कराने व साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार