पूर्व प्रधान व पत्नी पर जान लेवा हमला पत्नी की मौत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ बेलवाना में सोमवार की सुबह मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अलाव ताप रहे बुजुर्ग दम्पत्ति पर हमला ईंद पत्थर से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया परिजनों उन्हे अस्पताल ले गये जहां महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पूर्व प्रधान की हालत गम्भीर है।
बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में सोमवार की सुबह अलाव ताप रहे बुजुर्ग दम्पत्ति कुमारी देवी व रामदुलार पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया हमले में बुजुर्ग दम्पत्ति गम्भीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल राजदुलार की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पातल भेज दिया।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *