कबूतरबाजी प्रतियोगिता में उजैर रहे प्रथम

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में मौलाना शमशुद्दीन खान मेमोरियल कबूतर बाजी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जीयनपुर कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ले में शुक्रवार को कबूतरबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर, बिलरियागंज, घोसी, मऊ, मोहम्दाबाद, सगड़ी, अंजान शहीद आदि स्थानों से दर्जनों की संख्या में कबूतरबाज सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में जीयनपुर नगर पंचायत से चेयरमैन पद के प्रत्याशी पुरुषोत्तम यादव ने कबूतरबाजांे को माला व मोफलर पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शाह आलम और अपोलो ने किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में फ्रीज उजैर आजमगढ़ को पुरुषोत्तम यादव ने वितरित किया। वहीं द्वितीय पुरस्कार समाज सेवी नेहाल मेहदी ने वाशिंग मशीन असद मुबारकपुर को वितरित किया। तृतीय पुरस्कार मुन्ना यादव सभासद ने कूलर मतीन अहमद मुबारकपुर को वितरित किया। सैकड़ों की संख्या में जीयनपुर कस्बा के लोगों ने कबूतरबाजी प्रतियोगिता का आनंद लिया। इस दौरान वेद प्रकाश जायसवाल, मो.असरफ, अजीम, शहंशाह खान, आमिर, तल्हा खान, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *