बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजन चौरसिया उर्फ गोलू चौरसिया निवासी नगर पंचायत महाराजगंज कस्बा थाना महाराजगंज किसी कार्यवश मोटर साइकिल से घर से निकला था। घर वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खजियावर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बिलरियागंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक की एक वर्ष पूर्व में शादी हुई थी।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र