अभियुक्तों के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रामप्रताप यादव पुत्र रामशेर यादव कंधरापुर थाने में एक अपराधिक मामले में वांछित है। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण न्यायालय के आदेश पर कंधरापुर थाने के उप निरीक्षक राम प्रसाद यादव ने रसूलपुर गांव में डुगडुगी पिटवा कर घर पर व सार्वजनिक स्थानो पर धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। इस संबंध में उप निरीक्षक राम प्रसाद यादव ने बताया कि कंधरापुर थाने में इसके ऊपर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिस पर न्यायालय ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय पुलिस ने एक मामले में फरार चल रही अभियुक्ता आशा यादव के घर पर डुगडुडी पिटवाकर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि यदि इनके द्वारा न्यायालय में सर्म्पण नहीं किया जाता है तो न्यायालय से धारा 83 सीआरपीसी की आदेशिका प्राप्त कर फरार घोषित करते हुए धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *