कार्य न करने वाले प्रशिक्षण केंद्रों को करें ब्लैक लिस्टेड: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में गुरूवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुई।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन वर्ष 2022-23 में प्राप्त लक्ष्य 6588 के सापेक्ष 6090 एवं 2021-22 में 7024 छात्र, छात्राओं का पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिसमें 3014 छात्र, छात्राओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें 2500 प्रशिक्षणार्थियों को रिजल्ट प्राप्त हो चुका है। जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन के एमआईएस को निर्देशित करते हुए कहा कि वह 2021-22 एवं 2022-23 में प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कितने छात्र, छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया, कितने का एसेसमेंट हो चुका है, कितने का रिजल्ट प्राप्त हो गया एवं कितने छात्र-छात्राएं सेवायोजित हो चुके हैं, उसकी वर्षवार एवं ट्रेडवार सूची बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रतिमाह जिन प्रशिक्षण केंद्रों पर उक्त योजना अंतर्गत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसका अधिकारियों द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन कराएं।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जितने भी प्रशिक्षण केंद्र छात्रों-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं, यदि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर छात्र-छात्राओं को सेवायोजित नहीं करते हैं, तो उन प्रशिक्षण केंद्रों को नोटिस जारी करें एवं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी प्रकार दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष छात्र-छात्राओं का पंजीकरण प्रतिशत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन के एमआईएस कि निर्देश दिए कि जो प्रशिक्षण केंद्र कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको ब्लैक लिस्टेड करें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *