आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिवालिक महोत्सव के अन्तर्गत शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज बिजरवां, बनकट में रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सगड़ी सौम्या सिंह थी। अध्यक्षता डा.अशोक सिंह ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम डा.अशोक सिंह ने क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह को बुके देकर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सौम्या सिंह ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हुयी है तथा यहां का अनुशासित वातावरण भविष्य में अच्छे चिकित्सक निकलेगें। उनका स्वागत करते हुये डा.अशोक सिंह ने कहा कि यहां पर नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत आज सौम्या सिंह व डा.अलका सिंह को बुलाया गया व उनका स्वागत किया। रंगोली प्रतियोगिता में कृष्णा ग्रुप प्रथम, रंगोली ग्रुप द्वितीय मेहदी में अंसारी अतीफा प्रथम कुमारी अदिती द्वितीय और बेस्ट आफ आउट आफ वेस्ट में रोहित कुमार शर्मा प्रथम सुम्बुल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संस्था की ट्रस्टी बीना सिंह, आईएमए के जिला अध्यक्ष डा.एके सिंह, डीन रामजी सिंह, डा.वेदप्रकाश आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार