नन्दिनी शाह ने एसडीएम न्यायिक पद किया कार्यभार ग्रहण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी न्यायिक पद पर वृहस्पतिवार को नन्दिनी शाह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उपजिलाधिकारी न्यायिक नरेन्द्र गंगवार का उपजिलाधिकारी फूलपुर के पद पर स्थानातरण हो जाने के कारण उपजिलाधिकारी न्यायिक का पद डेढ़ माह से खाली पड़ा था। वृहस्पतिवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आज़मगढ़ के पद से स्थानांतरित हो कर आयी नन्दिनी शाह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि वे 2018 बैच की पीसीएस हैं। आम लोगों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय देने का प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *