आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना बिलरियागंज पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त निरंजन यादव निवासी महाजी सिंगवारा टेढ़वा थाना महराजगंज बताया जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार