अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के थिरइपट्टी ईंट भट्ठे के पास एक होटल संचालित होता था। बुधवार की रात रात अज्ञात कारणों से होटल की मंडई में आग लग गई। होटल के ठीक सामने ही एक अन्य मंडई में भी आग लग गयी जिसमें सारा सामान जलकर खाक हो गया।
होटल संचालक शंभू पुत्र मुन्नर निवासी कंतालपुर ने आरोप लगाया कि मेरी थिरई पट्टी ईंट भट्ठे के बगल में मीट होटल की दुकान है जिस पर भोजन बनाकर मेरे द्वारा अपना व परिवार का जीवन यापन किया जाता था। 13 दिसंबर को सायं सिपाल पट्टी गांव निवासी मनबढ़ द्वारा उधार पैसे मांगने को लेखर वाद विवाद हुआ जिसमें मनबढ़ों ने मंडई जला देने तथा सामान उठा ले जाने की धमकी दी थी। बुधवार की देर रात होटल की मंडई में आग लग गई जिसके कारण मंडई में रखा होटल का सारा सामान जलकर खाक हो गया और दुकान में रखा बर्तन उठा ले गए। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद