बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया कोयलसा में उत्तर प्रदेश शासन के योजना के अंतर्गत 216 छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य शिवाजी पीजी कॉलेज तेरही डॉ.राजेंद्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि छात्राओं को स्मार्टफोन के जरिए आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाए जिससे छात्रों में बेहतर स्किल डेवलपमेंट हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय के प्रबंधक गीता यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्मार्टफोन के जरिए आप लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं साथ ही इंटरनेट के माध्यम से अनेक तरह की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि छात्राओं को शासन की मंशा के अनुरूप महाविद्यालय परिसर में स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस मौके पर केशव प्रसाद यादव, ईशा यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह