शबाब पर गोविंद साहब मेला, दुकानदारों में खुशी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला गोविंद साहब अपने पूरे शबाब पर है। भीड़ बढ़ने से दुकानदार हुए खुश नजर आ रहे हैं।
आजमगढ़ अंबेडकर नगर की सीमा पर पड़ने वाला पूर्वांचल का प्रसिद्ध गोविंद साहब मेला इस समय अपने पूरे शबाब पर है। जहां लगातार मेलार्थियों की भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं लगातार भीड़ बढ़ने से मेले में दूर-दूर से आए दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले मेला में आये लोगो के लिए ठहरने, पेयजल, तथा शौचालय की व्यवस्था मेला प्रशासन द्वारा कराया गया है। किसान लोहे तथा लकड़ी की जमकर खरीदारी कर रहे हैं, वही दूर दूर से आए मेलार्थी प्रसिद्ध गोविंद सरोवर में स्नान कर प्रसाद चढ़ा रहे हैं तथा मेले का प्रसिद्ध खजला व लाल गन्ने का प्रसाद अपने घरों को ले जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कई कंपनी पीएसी तथा महिला व पुरूष पुलिसकर्मी मेले में लगातार चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मेले में बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन झूला सर्कस मौत का कुआं आदि भी लगाया गया है जहां सबसे अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। बीएचएस हॉस्पिटल ईटायल भवानीपुर अतरौलिया द्वारा निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाया गया है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *