इकलौते पुत्र की दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक व कार में टक्कर हो गयी। इलाज के दौरान बाइक सवार इकलौते पुत्र की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बागखालिस बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को आजमगढ़ से निमंत्रण देकर बाइक से वापस आते समय हिमांशु सिंह 22 वर्ष पुत्र धर्मराज सिंह निवासी समता नगर की विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात्रि उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने उसके चचेरे भाई अभिषेक सिंह की सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर परिवार व जीयनपुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक हिमांशु सिंह की एक वर्ष पूर्व आरती से विवाह हुआ था जिनके पास एक-दो माह की छोटी बच्ची है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पत्नी आरती और माता संध्या देवी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *