अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में आदर्श पुलिस चौकी की प्रस्तावित भूमि का क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने निरीक्षण किया।
अजमतगढ़ नगर पंचायत के जीयनपुर-अजमतगढ़ मार्ग पर गोगा शाव भीखी शाव स्वतंत्रता सेनानी पार्क व प्रतिमा के समीप राजस्व निरीक्षक राकेश पांडेय नवीन परती पर पुलिस चौकी निर्माण के लिए जिलाधिकारी को भूमि का प्रस्ताव भेजा गया जिसके उपरांत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह व जीयनपुर थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने अजमतगढ़ कस्बा के स्वतंत्रता सेनानी गोगा शाव भीखी शाव की प्रतिमा को नमन कर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। अजमतगढ़ कस्बा में स्थायी आदर्श पुलिस चौकी स्थापना से नगर पंचायत वासियों को सुविधाएं मिलेंगी विदित हो अजमतगढ़ पुलिस चौकी ताल सलोना के किनारे से संचालित हो रही थी।
रिपोर्ट-फहद खान