ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र एमके राय दीप आदर्श बालिका पीजी कॉलेज की बीएड बीए बीएससी कक्षा की छात्राओं को संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह एवं जिला मंत्री भाजपा प्रमोद राय द्वारा स्मार्टफोन प्रदान किया गया। इसी के साथ बीएड, डीएलएड तथा बीए बीएससी की छात्राओं के द्वारा स्काउट गाइड पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर स्काउट गाइड मंडल आजमगढ़ गोरखपुर नौशाद अली सिद्दीकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में छात्र ऐसे बनें जो वास्तव में समाज के लिए उपयोगी हों। ऐसे डॉक्टर की जरूरत नहीं जो ऑपरेशन रूम में पहुंचकर पहले दो लाख की मांग करें, ऐसे इंजीनियर की जरूरत नहीं जो चंद लालच में ऐसे पुल का निर्माण कराएं जिसे गिरने से सैकड़ों हजारों लोगों की जान चली जाए, इसलिए ऐसे प्रतिभाओं की जरूरत है जो वास्तव में एक समाज सेवक के रूप में देश की सेवा करें स्मार्टफोन से बहुत बहुत कुछ छात्र छात्राओं को सीखने का मौका मिलेगा। सरकार की यह महत्वाकांक्षी एवं छात्रों के लिए उपयोगी योजना है। जिला मंत्री प्रमोद राय ने कहा कि स्मार्टफोन का वितरण करते हुए मुझे यह प्रसन्नता हो रही है कि सरकार ने छात्रों के विषय में उपयोगी वस्तु की आवश्यकता समझते हुए निशुल्क प्रदान किया है जिसे छात्र स्मार्टफोन के सहयोग से केवल ट्यूशन कोचिंग पर निर्भर न होकर स्वयं भी ज्ञानार्जन प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर संजय राय, आनंद राय, गोपाल चंद्र राय, रमानाथ मिश्र, रविंद्र राय, राजेंद्र सिंह, राजाराम यादव, संजय कुमार राय, रामरूप यादव, उमाशंकर राय, असलम अली, कन्हैया लाल, सिंटू राय, शिव वचन सरोज, दिवेश ओझा, अमित राय, शुभम राय, राहुल राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
इनसेट-
स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्रों में जागती है देश के प्रति समर्पण की भावना: सिद्दीकी
ठेकमा (आजमगढ़)। विशिष्ट अतिथि नौशाद अली सिद्दीकी सहायक कमिश्नर स्काउट गाइड आजमगढ़ मंडल गोरखपुर ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के प्रशिक्षकों के एवं प्राध्यापक तथा प्रबंधक के प्रयास से आज छात्राओं ने जो स्काउट गाइड गीत देश गीत राष्ट्रीय गीत स्वागत गीत सरस्वती गीत आदि प्रस्तुत कर देश की संप्रभुता के प्रति जागरूक किया है सराहनीय कार्य है और हम आशा एवं विश्वास करते हैं भविष्य में स्काउट गाइड प्रशिक्षण लेकर आप लोग छात्रो के भविष्य के निर्माता के रूप में एक अच्छा कार्य करेंगे।
इनसेट-
उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
ठेकमा (आजमगढ़)। एमके राय आदर्श इंटर कॉलेज भगवानपुर ठेकमा के वर्ष 2020 में उत्तीर्ण इंटरमीडिएट छात्रा रिचा राय पुत्री संतोष राय जो नीट परीक्षा में अच्छे अंको से पास करके गाजीपुर राजकिय मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पा चुकी है उन्हें भी प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में 2021 में कॉलेज टाप करने पर पर हर्षिता विश्वकर्मा एवं श्रेया सिंह कक्षा 10 को भी मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं प्रबंधक महेंद्र कुमार राय एडवोकेट के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-एमके राय