आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी आजमगढ़ कार्यकर्ताओं ने गुजरात चुनाव में 13 प्रतिशत वोट और 5 सीट जीतने के साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बन जाने की खुशी में सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
पूर्वांचल प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि आज का दिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का दिन है क्योंकि महज १० वर्ष में देश के आम आदमी ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया और पहली बार ही भारतीय जनता पार्टी के गढ़ गुजरात में 13 प्रतिशत वोट शेयर के साथ विधानसभा गुजरात में हमें स्थान दिला दिया। जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि 8 दिसंबर 2013 को ही दिल्ली विधानसभा 28 सीट जीत कर परिवर्तन की राजनीति का पहला कदम रखी थी ठीक उसी प्रकार से 8 दिसंबर 2022 को लगभग 13 प्रतिशत वोटों के साथ 5 सीट जीतकर गुजरात विधानसभा में कदम रख रही है। अगले आने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रांत सचिव कृपा शंकर पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी जितने कम समय में जितनी प्रगति की है वह अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर राजन सिंह, रमेश मौर्य, मोहम्मद अली, डॉ अनुराग, तनवीर रिजवी, रमेश पांडे, विक्की सोनकर, अनिल यादव, राजेश सिंह, उमेश यादव, सतीश यादव, सुमित चौहान, एमपी यादव, अनु राय, रामरूप यादव, अभिषेक सिंह अतुल यादव तफसीर अहमद, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार