आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में नशे में धूत जमीन पर लेटे सिपाटी का सोशल मिडिया पर वीडियों वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग ने उस सिपाही को निलम्बित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में शराब खाना के पास नशे में धूत सिपाही जीमन पर गिरा था किसी ने सिपाही को देख लिया और फोटो खिंचकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। हलाकि जैसे ही पुलिस वालों को इसकी सूचना मिली दो पुलिस कर्मी नशे में धूत सिपाही को उठाकर लेकर चले गये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी सिपाही की करतूत का विडियों सोशल मिडिया पर वायरल हो चुका था। सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो को देख पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इस सम्बंध में नगर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि नशे में धूत सिपाही नाम संदीप गौतम है उसे मेडिकल चेकअप के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया है। तथा तथ्य को छिपाने के लिए जो दो सिपाही उसे उठा कर ले गये उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट-महेन्द्र यादव