पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिलेंगे कृषि यंत्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कृषि यन्त्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर आनलाइन टोकन बुकिंग की सुविधा 8 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ की जायेगी।
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत प्राप्त यंत्रों के लक्ष्य के अनुसार पशु चालित, विकल्प साइथ, चौप कटर, ड्रम सीडर, हस्तचालित स्प्रैयर, इको फ्रैंडली लाइट ट्रैप, चिजेल प्लाऊ, डिस्क प्लाऊ, लेजर लैण्ड लेवलर, पोस्ट होल डीगर, पोटैटो प्लान्टर, पोटैटो डीगर, शुगर केन कटर प्लान्टर, शुगर केन थ्रेस कटर, शुगर केन रेटून मैनेजर, हैरो कल्टीवेटर, रिजर, पावर स्प्रैयर, मल्टी क्राप थ्रेसर, पावर चौफ कटर, स्ट्रा रीपर, ब्रस कटर, मिनी राइस मिल मिनी दाल मिल, मिलेट मिल, सोलर ड्रायर, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, रेज्ड वेड प्लान्टर, ट्रैक्टर माउण्टेड स्प्रैयर, ब्रिकेट मेंकिग मशीन, यूरिया डीप प्लेसमेन्ट एप्लीकेटर, (ट्रैक्टर आपरेटेड), पावर टीलर, पावर वीडर, राइस ट्रान्सप्लान्टर, डीजल पम्पसेट, सीड ड्रिल, सीड कम फर्टी ड्रिल, स्प्रिंकलर सेट, एचडीपीई पाइप, पीबीसी पाइप, एचडीपीई लेमिनेटेड फ्लैट ट्यूब, स्माल ऑयल एक्ट्रन्शन यूनिट, इत्यादि यंत्र योजना की निर्धारित लक्ष्य की सीमा तक ‘‘पहले आओ-पहले पाओ’’ के सिद्धान्त पर यंत्रों तथा उपकरणों का टोकन कन्फर्म कर अनुदान से लाभान्वित किया जायेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *