डीआईजी ने अधिकारियों संग की बैठक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डीआईजी ने बुधवार को जनपद के समस्त राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पुलिस लाईन्स में पुलिस उप-महानिरीक्षक अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। डीआईजी ने निर्देश दिया कि आगामी चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रकार की कार्यवाही पूर्ण करें। थाने की साफ-सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था की जाय। माल निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार करायी जाय। महिला बीट कर्मचारियों को अपने कार्य के बारे जानकारी दी जाय। थानों में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही करने में शीघ्रता की जाय। गैंगेस्टर व पुरूस्कार अपराधियों पर कार्यवाही की जाय। महिला उत्पीड़न के प्रकरण में पुलिस का व्यवहार अच्छा हो। चुनाव में पाबन्द की कार्यवाही अच्छी थी, पाबन्द किसी के साथ गलत न हो। जब्तीकरण की कार्यवाही में और सुधार की जाय। थाना प्रभारी को सभी आरक्षियों के नाम व उनके बीट याद रहने चाहिए।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *