आपदा से बचाव के बारे में बच्चों को दी गयी जानकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर में आपदा प्रबंधन तंत्र की टीम की तरफ से विद्यालय के बच्चों को विभिन्न आपदाओं जैसे भूकम्प, बाढ़, आग लगना आदि से बचाव के बारे में अवगत कराया गया। इसमें डॉ.चंदन, नीरज मिश्रा तथा इरफान द्वारा बच्चों को आपदाओं के बारे में जानकारी दी गयी। गैस सिलेण्डर से आग लगना, भूकम्प से बचाव, बाढ़ के समय बचाव आदि के बारे में आडियो तथा विजुअल के माध्यम से बताया गया।
बच्चों ने अपनी जिज्ञासाभरी तमाम प्रश्नों को अनुभवी प्रशिक्षकों के समक्ष रखा तथा प्रशिक्षकों ने उनकी सभी दुविधाओं को बड़े उचित तरीके से समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि आपदा एक ऐसी विपत्ति है जो कभी भी हमारे जीवन में घटित हो सकती है। इससे बचने के लिए हमें अपने आपको दक्ष करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण की जरूरत है तथा प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर लोगों के जीवन की रक्षा करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी विभिन्न आपदाओं का जिक्र करते हुए उनसे बचाव व रोकथाम के बारे में बताया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *