मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक के पुत्र ने गांव के ही कुछ लोगों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा छाऊ मंे 70 वर्षीय विश्राम सरोज पुत्र पनवारी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। जहां कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण विश्राम सरोज की मृत्यु हुई है वहीं मृतक के पुत्र विजय सरोज ने गंभीरपुर थाना में तहरीर देकर गांव के ही निवासी हिटलर पुत्र कलीमुल्लाह उर्फ मुन्नू के ऊपर आरोप लगाया है गांव में ही पट्टे की जमीन को लेकर हिटलर ने मेरे पिताजी को फोन पर धमकी दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट- एसपी यादव