डीघवनियां में हुई मनरेगा कार्यों की जांच

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अजमतगढ़ ब्लॉक के डीघवनिया काजी गांव में बुधवार को जांच टीम पहुंची। जहां मनरेगा द्वारा कराए गए 11 कार्यों की जांच की गई। कार्याें में कमी मिलने पर आरके सिंह ने कहा कि मानक की जांच कर संबंधित से धनराशि की वसूली के साथ-साथ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। जांच के उपरांत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
अपर आयुक्त मनरेगा लखनऊ के निर्देश पर अजमतगढ़ ब्लॉक के डीघवनिया काजी गांव में मंडलीय प्राविधिक परीक्षण ग्रामीण विकास अधिकारी आरके सिंह ने 11 पत्रावली की बिंदुवार जांच की जिसमें गांव में पूर्व में कराए गए कार्य में बुधवार को जांच की गई जहां जांच टीम ने इण्टरलाकिंग, नाला, कच्चा कार्य आदि की जांच की गई। वहीं जांच टीम ने बारीकी से एक एक कार्यों की जांच शुरू की एवं इंटरलॉकिंग की खुदाई आदि कराई। ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनी साथ ही कई ग्रामीणों से भी पूछताछ किया। जांच के दौरान ब्लॉक के कई ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे। लंबी जांच के दौरान ग्रामीणों को भी सुनते हुए उन्होंने जांचा परखा और कहा कि आपके पास यदि कोई शिकायत हो तो आप लोग भी बताएं पर ग्रामीणों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। इस पर मंडलीय प्राविधिक परीक्षण ग्राम्य विकास अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि पूर्व में मनरेगा आयुक्त लखनऊ द्वारा की गई थी। इसी के क्रम में जांच की जा रही है। जांच में अभी तक जांच ठीक मिली पर कुछ कार्यों में लापरवाही बरती गई है। मानक आदि का मिलान करने के उपरांत यदि कमी पाई गई तो वसूली करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अमरदीप शर्मा, अमरेश मौर्य सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव एवं ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *