अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में शराब की दुकान पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकान के आसपास साफ-सफाई व रेट सूची चस्पा करने के निर्देश दिये गये।
एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने आबकारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र के साथ जीयनपुर में स्थित अंग्रेजी, बीयर, देसी व अजमतगढ़ में स्थित अंग्रेजी बीयर देसी की दुकान की सघन तलाशी ली। इस दौरान दुकान पर रजिस्टर का निरीक्षण किया। देसी व विदेशी शराब के स्टाक का मिलान किया गया। वहीं सीसी के क्यूआर कोड की चेकिंग की गई। इसके साथ ही रेट सूची के अनुरूप ग्राहकों से पूछ कर जांचा गया। वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी ने सभी दुकानों पर नियमित सीसी कैमरे की निगरानी व दुकान के आसपास साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जीयनपुर बाजार में भीड़ जुट गई। वहीं लोगों में निरीक्षण को लेकर उत्सुकता बनी रही।
रिपोर्ट-फहद खान