लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस ने कई महीनों से लापता महिला को बरामद करने में सफलता पायी है।
विगत फरवरी माह में देवारा जदीद निवासी रामसमुझ ने स्थानीय थाना पर लिखित तहरीर दी थी कि उसकी लड़की सरिता कहीं चली गई है। उसने अपनी तहरीर में किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की भी बात कही गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आयी उक्त महिला को मुखबिर की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *