आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील के फरिहां स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तहसील इकाई निजामाबाद ने संजय कुमार पांडेय को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव का पद मिलने पर एक स्वागत समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय की अध्यक्षता में हुआ।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि आपने जिस तन मन धन से एसोसिएशन को आगे बढ़ाने का सफलता पूर्वक कार्य किया, इससे जनपद के लोग गौरवान्वित हुए। उसी के अनुसार आपको बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी मिलती गई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस जिम्मेदारी को भी बड़ी सरलता व सहजता से पूरा करेंगे। स्वागत से अभिभूत प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पांडेय ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, मैं उसका पूर्ण निर्वहन करने और सबकी अपेक्षाओं पर संगठन के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से खरा उतरने का प्रयोग करूंगा। अंत में तहसील निजामाबाद के अध्यक्ष राहुल कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए समारोह में आए हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ.पृथ्वीराज सिंह, मनोज कुमार पांडेय, प्रबंधक विजय विश्वकर्मा, डॉ.नंदलाल यादव, मनोज कुमार बौद्ध, राजेंद्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार