आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी द्वारा किसानों को तहसील लालगंज में गिरिराज सरसों बीज का मिनी किट वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के किसान तिलहनी फसलों की अधिक से अधिक क्षेत्रफल में खेती करें। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य विगत वर्ष से 400 बढ़ाकर 5450 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को सूचित किया गया कि जनपद में गेहूं के साथ-साथ तिलहनी तथा दलहनी फसलें उगाने से मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। तिलहनी तथा दलहनी फसलें उगाने से कृषकों को शुद्ध खाद्य तेल तथा दालें भोजन के माध्यम से प्राप्त होने से कृषकों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा आसरा आवास योजना के अन्तर्गत पात्र कुल 26 लाभार्थियों को मकान आवंटित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार