साधन सहकारी समिति पर पहुंची डीएपी उमड़े किसान

शेयर करे

कप्तानगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज स्थित साधन सहकारी समिति पर किसान सुबह से ही खाद लेने पहुंच गये, समिति पर काफी भीड़ भाड़ देखी गई, काफी लंबी लाइन भी लगी रही, डीएपी खाद पहुंचने की सूचना पर सुबह से ही आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में किसान समिति परिसर में पहुंच गये, हर कोई एक एक बोरी खाद के लिए परेशान दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर कर कतार में खड़ा कराकर खाद का वितरण कराया, वहीं डीएपी खाद लेने आए लालचंद यादव का कहना है कि मैं सुबह पांच बजे से ही आया हू लेकिन फिर भी हमे पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है, बोआई का सीजन होने के कारण साधन सहकारी समितियों पर डीएपी के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं, डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान हैं, लोगों ने पर्याप्त मात्रा में सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्ट-विजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *