रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देव उठानी एकादशी के पर्व पर नगर के नागा बाबा पोखरा, पार्क पर विभिन्न प्रकार के आयोजन श्री बाबा परमहंस सेवा समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, दीप उत्सव, तुलसी पूजन, खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव, जागरण भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही प्रतिभागी बालिकाओं को टीवी, कूलर, फ्रिज, पंखा, वाशिंग मशीन, चांदी का सिक्का, दीवार घड़ी, मिक्सर ग्राइंडर साइकिल आदि पुरस्कार दिया गया।
रंगोली निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि फूलपुर उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता मंे प्रथम पुरस्कार बाबा परमहंस सेवा समिति द्वारा फूलपुर देहात की प्रीति प्रजापति व श्रेया प्रजापति को रेफ्रिजरेटर दिया गया। द्वितीय पुरस्कार फूलपुर नगर की नेहा गुप्ता, तृतीय पुरस्कार काजल, चतुर्थ पुरस्कार श्वेता जायसवाल, पंचम पुरस्कार सोनाली प्रजापति, छठा पुरस्कार आंचल विश्वकर्मा, श्रीति विश्वकर्मा तथा चित्रा गौतम, आंचल, पूनम, अंजली, अंशिका, श्रेया, नीलू, खुशबू, अंतिका, उजाला, विशाखा आदि को सांत्वना पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। माता तुलसी विवाह के साथ ही घाट को हजारों दीपक से सजाया गया। कलयुग में श्री कृष्ण के अंश कहे जाने वाले खाटू श्याम बाबा का प्रतिमा स्थापित कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर राजेश मोदनवाल चुट्टूर, मोतीलाल सेठ, अजय जायसवाल, रामू जायसवाल, देवेश, रोचक बर्नवाल, यतीश चौधरी, डा.दिनेश, रोहन गुप्ता, संजय यादव मो फेराज,मनीष अग्रहरि, विनोद जायसवाल, कैलास सेठ, सन्तोष जायसवाल शानू जायसवाल, राममिलन यादव, डा.मोती आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *