फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील मुख्यालय से महज 8किलोमीटर दूर तथा निजामाबाद तहसील क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा पर पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले को लेकर मेला कमेटी द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तमसा मंजूषा संगम तट पर हज़ारो की संख्या में लोग डुबकी लागएगे। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए मंदिर के सामने ही स्थान सुरक्षित किया गया है। दुर्वासा में कई स्थानों पर दुकाने भी सजाई जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहेगें। मेला में खझला मिठाई झूला चरखी आदि लगने लगी। यहाँ पर प्रदेश के कोने कोने से लोग स्नान करने के लिए आते हैं। पुलिस प्रशासन अभी से मेले में सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय