मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकुमार कुमार सिंह की अध्यक्षता में अजीत कुमार चौधरी की मौजूदगी में क्षेत्र के समस्त सर्राफा व्यवसाई के साथ बैठक हुई। लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बाजार में भीड़भाड़ होगा पुलिस आपके सुरक्षा में तत्पर रहेगी। लेकिन आपका दायित्व है कि अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाये जिससे बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। कैमरा का रूख अधिक से अधिक रास्ते पर हो जिसमें आने जाने वाले राहगीरों का रिकॉर्ड साफ दिखाई दें। क्योंकि कि ज्यादातर मुखवीरी से ही लूटपाट की घटना होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ एस आई अजीत कुमार चौधरी, बिनीत कुमार दुबे, मनोज, प्रेम चन्द्र, विनोद, राजू, आजाद, छोटू, विगन आदि उपस्थित थे।
पवई प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में आगामी त्योहार धनतेरस एवं दीपावली को देखते हुए क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने समस्या निस्तारण के लिए सुझाव मांगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी सराफ या व्यापारी को कोई भी दिक्कत आती है तो हमें अवगत कराएं। पवई पुलिस किसी भी समस्या समाधान के लिए 24 घंटा तत्पर है। इस मौक़े पर हल्का के दारोग़ा जय प्रकाश, राहुल, अवनीश सिंह, रवि सोनी, अंकित बर्मा, मुन्ना तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव/नरसिंह