रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनी सेठवल गाव के पास रविवार को सायं साढे चार बजे लगभग ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।घटना के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची और तीन ट्रेने गुजर गयी।मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है।
रविवार को दिन मे तकरीबन साढे चार बजे मुम्बई से छपरा जा रही छपरा एक्सप्रेस के गुजरते ही गुजर रहे ग्रामीणो ने ट्रैक के बीच शव देखा। मृतक लुंगी और सर्ट पहने हुए था। शव देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस, शाहगंज से मऊ पैसेंजर और गोदान एक्सप्रेस गुजर गयी और शव ट्रैक पर पडा रहा। मृतक का चेहरा नीचे होने से तत्काल शिनाख्त नही हो सकी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा