दूसरे दिन 16505 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पेट परीक्षा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में पेट की परीक्षा 51 केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हो गयी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध रहा। सभी केंद्रों पर चक्रमण करते नजर आये। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी काफी मुस्तैद नजर आयी। जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्ट किया गया था।
शहर के डीएवी इंटर व डिग्री कालेज, जीजीआईसी, शिब्ली नेशनल इंटर व डिग्री कालेज आदि को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे जिसके कारण मेले जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया था। परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की दुश्वारियां न झेलनी पड़े इसके लिए रोडवेज विभाग ने भी कमर कस रखी थी। रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रोडवेज परिसर में परिक्षार्थियों की सहूलियत के लिए कर्मचारियों को लगाया गया था जो बाहर से आ रहे परीक्षार्थियों को उनके सेन्टर का पता बता रहे थे। तथा उस रुट पर जाने वाले वाहनों के बारे मे जानकारी दे रहे थे। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह से परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। बहुत से परीक्षार्थी देर होने के कारण परीक्षा केन्द के अन्दर प्रवेश नहीं कर सके।
शनिवार को पेट परीक्षा दो पालियों मेें सम्पन्न हुई। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी। परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये। पेट परीक्षा 51 केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी। प्रथम पाली में 25560 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 17167 परीक्षार्थी उपस्थित हुए 8393 परीक्षार्थी किन्ही कारणों से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। वहीं द्वितीय पाली में 25560 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 17448 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 8112 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *