आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महराजगंज थाना पुलिस ने दूसरे की पत्नी को बहला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
वादी द्वारा महराजगंज थाना पर शिकायत दर्ज कराई गई कि एक व्यक्ति द्वारा वादी (स्वयं) की 27 वर्षीय पत्नी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। तहरीर पर थाना स्थानीय पुलिस इन्दल वर्मा पुत्र नंदू वर्मा ग्राम छपरा थाना घनघटा जनपद सन्तकबीर नगर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी। रविवार को उक्त मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त इन्दल वर्मा पुत्र नंदू वर्मा ग्राम छपरा थाना घनघटा जनपद सन्तकबीर नगर को भैरोदासपुर से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव