पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी स्कॉर्पियो

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के पुलसराय नदी पर एक स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़कर कुंवर नदी में गिर गई। पवई थाना क्षेत्र के पुलसराय बाजार में नदी पर बने पुल पर एक स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़कर कुंवर नदी में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। एक व्यक्ति के पैर में चोट आई है। जिसे शाहगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि ड्राइवर बाल बाल बच गया। बाजार वासियों ने बताया यह घटना ओवरटेक करते समय हुई। इस घटना के दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति भी नदी में गिर गया। जिसे मामूली चोट आई है। स्कॉर्पियो जलालपुर की तरफ से शाहगंज जा रही थी। ट्रक को ओवरटेक करते समय पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पवन सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। स्कॉर्पियो में सवार व्यक्ति मुक्तेश्वर पुत्र ओमप्रकाश व योगेंद्र वर्मा पुत्र संतराम वर्मा निवासी असरापुर थाना जलालपुर अंबेडकर नगर के निवासी बताए गये। वही बाइक सवार व्यक्ति चंद्रभान विश्वकर्मा पुत्र रामलाल विश्वकर्मा निवासी अक्खीपुर थाना शाहगंज बताया गया।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *