जीत की खुशी में बीएसएन कर्मियों ने बांटी मिठाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीएसएनएल कर्मंचारी संगठनों के नौवें सदस्यता सत्यापन में जनपद के 14 कर्मचारियों के संगठन के चुनाव में बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन ने अखिल भारतीय स्तर पर 48.62 प्रतिशत मत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
शनिवार को आजमगढ़ स्थित सीडाट पर जिला सचिव आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में ढोल नगाडे़ बजाकर एवं सदस्यों को माला पहनाकर सभी को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि लगातार आठवीं बार कर्मचारियों ने बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन को जिताकर जो भरोसा जताया वह ऐतिहासिक है। बीएसएनएल इम्प्लाइज यूनियन के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहा है और आगे भी कर्मचारी हितों के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहाकि इस जीत के बाद हमारी प्राथमिकता बीएसएनएल में तीसरा वेतन समझौता लागू कराने एवं बीएसएनएल को 4जी, 5जी सेवा शुरू कराने के लिए होगी। इस अवसर पर सुनील कुमार उपाध्याय, प्रशांत कुमार यादव महेश राम, संतोष कुमार सिंह, वैभव सिंह, अवनीश कुमार मौर्य, माता प्रसाद यादव, रामाशीष यादव, जयप्रकाश पांडेय, कुसुम लता मौर्या, किसमती मौर्य, बालमुकुन्द यादव, अब्दुल हन्नान, परमेश्वर शाह, गुलाब यादव सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव /ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *