डीएम व एसपी ने सुनी पीड़ितो की समस्याएं, किया निस्तारण

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बूढ़नपुर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
समाधान दिवस पर कुल 115 मामले आये, जिसमें से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 105 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, एसडीएम व तहसीलदार बूढ़नपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 19 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये। इसमें 2 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पंकज शाही, खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सिंह, एडीओ सहकारिता राजकुमार बत्रा, एडीओ एमआई योगेंद्र सिंह कुशवाहा, एडीओ एजी प्रदीप यादव, अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव, कपिंजल पांडे, मुन्नालाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *