अनंत आकाश की तरह विस्तृत है डा.कलाम का कर्तव्य पथ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर में भारत के 11वें मिशाइलमैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती मनायी गई। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव व निदेशिका कंचन यादव द्वारा डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के वृतांत को संक्षिप्त रूप में बताया व उनके अप्रतिम ’वैज्ञानिक व राजनीतिज्ञ’ होने का संस्मरण प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं को देश की इस महान व्यक्ति की व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताया गया तथा उनकी कृतियां अग्नि के उड़ान एवं आत्मकथा के बारे में भी अवगत कराया गया। डा.कलाम को 1990 में पद्मविभूषण एवं 1997 में सर्वोच्च पुरस्कार ’भारतरत्न’ से नवाजा गया। कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते हुए 27 जुलाई 2015 को सदैव के लिए हमारे बीच से अलविदा कह गये। उनका कर्तव्य पथ अनंत आकाश की तरह विस्तृत है। छात्रा सौम्या राय ने डॉ. अब्दुल कलाम के जीवन की जानकारी दी। प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी छात्र-छात्राओं को उनके मार्ग पर चलने की और आपस में वैज्ञानिक सोच विकसित करनेे की बात कही।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *