आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार को पेट परीक्षा दो पालियों मेें सम्पन्न हुई। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी। परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये। पेट परीक्षा 51 केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी। प्रथम पाली में 25561 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से 16867 परीक्षार्थी उपस्थित हुए 8694 परीक्षार्थी किन्ही कारणों से परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सके। वहीं द्वितीय पाली में 25560 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 16816 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 8744 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव