रात को गहने व रुपया लेकर फरार हुई पत्नी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहोरा, पोस्ट बेनी गौरा निवासी देवीशरन सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। देवी शरन सिंह ने बताया कि पत्नी आरती सिंह 26 वर्ष जो 7 अक्टूबर को रात्रि लगभग 12 बजे घर से बिना बताए अचानक कुछ पैसे और गहने लेकर कहीं चली गई। बहुत खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला तत्पश्चात अतरौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
पीड़ित देवी शरन ने बताया कि मेरी शादी गाजीपुर जनपद में 2014 में हुई थी। पत्नी के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी जिसके कारण वह बचपन से ही अपने ननिहाल गाजीपुर जनपद के सेमउर में ही रहती थी और शादी भी वहीं से हुई थी। इस तरह अचानक घर से पत्नी के गायब हो जाने से पीड़ित काफी चिंतित है जिसके पास 2 बच्चे शिवांश 6 वर्ष व आयांश 3 वर्ष भी है। इस संदर्भ में देवी शरन ने अतरौलिया थाने में 8 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज करा दी है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की पत्नी का कोई पता नहीं चल सका है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *