विद्युत स्पर्शाघात से मजदूर की मौत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में मंगलवार को आरा मशीन पर काम कर रहे 40 वर्षीय युवक की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना युवक के स्वजनों को हुई घर में कोहराम मच गया।
अहरौला थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी संतोष यादव पुत्र राजाराम माहुल बाजार के अहरौला रोड पर आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का काम करता था। रोजाना की तरह वह आरा मशीन पर आया तो भारी बारिश होने की वजह से बैठा रहा। बारिश की रफ्तार जब कम हुई तो वह आरा मशीन चालू करने के लिए जैसे ही स्टार्टर की बटन दबाया वैसे ही विद्युत करेंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को हुई कोहराम मच गया। मृतक संतोष अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके तीन पुत्र हर्षित (12), हर्ष (10) और अर्पित (8)वर्ष का है। मृतक काफी गरीब था आरा मशीन पर काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *