पुष्प नगर का दो दिवसीय मेला एवं दंगल सम्पन्न

शेयर करे

दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शरद पूर्णिमा के दिन और उसके दूसरे दिन लगने वाला दो दिवसीय मेला सकुशल सम्पन्न हो गया। लम्बे इंतजार के बाद पुष्पनगर का मेला सोमवार और मंगलवार को अपने पुराने स्थान पर लगा। मेले में सैकड़ों गावों के लोगों ने आकर मेले का आनंद लिया।
मेले में बड़ा झूला, छोटा झूला, ड्रैगन ट्रेन, हिड़ोला, चरखी, ब्रेक डांस, कार्टून झूला आदि का छोटे छोटे बच्चों तथा महिलाओं ने आनंद उठाया तो वही बच्चों महिलाओं तथा नवयुवकों ने चाट, चाऊमीन, बर्गर तथा पानी पूरी का स्वाद चखा। निजामाबाद की तर्ज पर बने हुए मिट्टी के बर्तन मिट्टी के खिलौने प्लास्टिक के खिलौने प्लास्टिक के बर्तन तथा चोटहिया जलेबी की भीनी-भीनी खुशबू मेलार्थियों को मदमस्त कर रही थी। दंगल में आए हुए पहलवानों द्वारा कुस्ती में जोर आजमाईश एवं कला के प्रदर्शन का भी लोगों द्वारा आनंद उठाया जा रहा था। मेले में भरत मिलाप का कार्यक्रम भी रामलीला समिति के अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा तथा मेला समिति के अध्यक्ष सुमन सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *